फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रोसिक्यूशन शुरू करने की मंजूरी दे दी है। रेगुलेटर ने रविवार, 22 नवंबर को यह जानकारी दी। कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल असुरक्षित पाया गया था। यह सैंपल बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से जांच के लिए लिया गया था।
FSSAI के मुताबिक, सैंपल में तय सीमा से ज्यादा ब्रोमेट मिला। इसके बाद इसे FSS Act, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित किया गया। कंपनी की अपील के बाद सैंपल रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां भी पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) मिलने के कारण इसे असुरक्षित बताया गया। यह जानकारी FSSAI ने सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की।
रेगुलेटरी सैंपल “पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (मिनरल वाटर को छोड़कर)” श्रेणी का था। रेगुलेटर के अनुसार, रेफरल लैबोरेटरी की जांच से कानून के तहत असुरक्षित भोजन से जुड़े उल्लंघन साबित हुए। इसके बाद FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ FSS Act, 2006 के तहत प्रोसिक्यूशन शुरू करने की मंजूरी दी।
इस कैलेंडर ईयर में FSSAI ने फूड बिजनेस ऑपरेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाई है।
