सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलुओं का जिक्र किया। इस दौरान उनसे उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया। राहुल गांधी की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं और यह दावे किए जाते रहे हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन है और कहां है।
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी की लंदन के एक रेस्तरां में हुई पहली मुलाकात से जुड़ा किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि परिवार में यह कहानी सुनाई जाती रही है कि उनके माता-पिता पहली बार ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित ‘वर्सिटी रेस्तरां’ में मिले थे। राहुल गांधी ने बताया कि कई साल बाद वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्तरां में गए थे।
कार्यक्रम से निकलते समय राहुल गांधी से पूछा गया कि अब वह गर्लफ्रेंड कहां है। जवाब में उन्होंने पहले मुस्कुराते हुए कहा कि वह गर्लफ्रेंड अब फ्रेंड है। इस मौके पर राहुल गांधी भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि अचानक उन्होंने अपनी मुख्य आधार इंदिरा गांधी को गोली खाते देखा और फिर अपने सबसे बड़े आधार राजीव गांधी को चिथड़े-चिथड़े होते देखा।
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मां से अक्सर इस बात पर बहस होती है क्योंकि उनकी याददाश्त बहुत तेज है और वह कुछ नहीं भूलतीं, सिवाय एक चीज के। उन्होंने कहा कि किताब में जो पढ़ा गया है, उसे उनकी बहन और उन्होंने मिलकर तैयार किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि यह किताब इसलिए लिखी गई क्योंकि उनके परिवार, सास, पति, बेटे, बेटी और उनके बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है, जिसमें से ज्यादातर बातें सच नहीं हैं।
