बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को मुंबई की सड़कों की सफाई को लेकर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सड़कें सिर्फ VIP के आने पर ही सुधारी जाती हैं और शहर तभी साफ-सुथरा किया जाता है। बेंच ने सवाल किया कि मुंबई के आम लोगों को यह सुविधा क्यों नहीं मिलती।

मामले की सुनवाई जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने की। बेंच ने कहा कि जब खास लोग शहर में होते हैं तो BMC सड़कों को साफ-सुथरा कर देता है, लेकिन ऐसा हमेशा के लिए क्यों नहीं किया जाता। कोर्ट ने कहा कि दो दिन के दिखावे के बजाय BMC कोई स्थायी व्यवस्था कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन 16 नवंबर को मुंबई आए थे। वे 17 नवंबर को अर्थशॉट प्राइज सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस दौरान विलियम और केट ने गली क्रिकेट भी खेला था और प्रिंस इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते भी दिखे थे।