इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ग्राहक अब कीमत और रेंज के साथ-साथ आधुनिक फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं। क्रूज कंट्रोल ऐसा ही एक फीचर है, जो राइडिंग को ज्यादा सुविधाजनक बनाता है। भारतीय बाजार में कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर इस फीचर के साथ उपलब्ध हैं। इनमें TVS Orbiter, Ather 450 Apex और Komaki SE सीरीज शामिल हैं।
TVS Orbiter V1/V2 में 1.8 से 3.1 kWh का बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी की ओर से 86 से 158 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है। इसमें 34 लीटर स्टोरेज मिलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,00,650 रुपये से 1,19,480 रुपये तक है।
Ather 450 Apex में 3.5 kWh बैटरी पैक के साथ 165 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है। इसमें 22 लीटर स्टोरेज मिलती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,96,278 रुपये है।
Komaki SE X4 और SE Li की एक्स-शोरूम कीमत 65,999 रुपये है और इनमें 1.8 kW ग्राफीन बैटरी मिलती है। इसकी रेंज 60 से 70 किलोमीटर तक बताई गई है। इसमें 3000W BLDC हब मोटर, तीन राइडिंग मोड और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। स्कूटर में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ LED हेडलैंप, LED DRL, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स असिस्ट, ऑटो होल्ड और SOS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50 लीटर तक अंडरसीट स्टोरेज का दावा किया गया है।
