एनवीडिया में जेनसन हुआंग सीईओ के पद पर वापस लौट आए हैं, जिससे कंपनी में उथल-पुथल का दौर खत्म हो गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि संकट के दौर में अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभालने वाली कोलेट क्रेस्स अब मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में काम जारी रखेंगी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पता चलता है कि कंपनी के सबसे लंबे समय तक काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में से एक क्रेस्स पर बोर्ड का भरोसा बना हुआ है।

63 वर्षीय हुआंग ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के खुलासों के बाद इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। 11 नवंबर को बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर 59 वर्षीय क्रेस्स को अंतरिम सीईओ बनाया था। सिस्को, माइक्रोसॉफ्ट और टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में काम कर चुकीं क्रेस्स सितंबर 2013 में एनवीडिया से जुड़ी थीं। हुआंग की वापसी की खबर से निवेशकों में उत्साह देखा गया और सोमवार को कंपनी के शेयरों में 31 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई, जबकि नैस्डैक में भी 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।

हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया की पहली अर्निंग्स कॉल में क्रेस ने बाजार की चिंताओं को शांत किया और वित्तीय वर्ष 2028 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 70 प्रतिशत से बढ़ाकर लगभग 75 प्रतिशत कर दिया। उन्होंने कहा कि कामकाज सही ढंग से चल रहा है और स्थिति सामान्य है। हुआंग की वापसी की आधिकारिक घोषणा में उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी के दौरान कंपनी का नेतृत्व करने के लिए क्रेस्स को धन्यवाद दिया।

हुआंग के खिलाफ जांच अपनी प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगी। स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति कानूनी सलाहकारों के साथ मिलकर विदेशी खुफिया रिपोर्टों की जांच कर रही है और बोर्ड ने कहा है कि जांच अपने अंजाम तक चलेगी। हुआंग ने कहा है कि वे इसका पूरा समर्थन करते हैं और इसमें सहयोग करेंगे। एनवीडिया बोर्ड ने हाल ही में स्वतंत्र निदेशकों वाली एक 'राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण समिति' का भी गठन किया है, जो व्यापार नियमों के पालन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिमों पर नजर रखेगी।