कोहरा शुरू होने से पहले ही दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पूर्व दिशा की कई ट्रेनें दो से साढ़े आठ घंटे तक की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विशेष ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है।
देरी से गंतव्य पर पहुंचने के कारण वापसी दिशा में इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ रहा है। यात्री अधिक किराया देने के बावजूद समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
इन विशेष ट्रेनों में पेंट्री कार की सुविधा नहीं होने से भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
