छठ महापर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शालीमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन शालीमार और महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) मुंबई के बीच एक-एक फेरे के लिए चलेगी।

शालीमार से यह ट्रेन 19 नवंबर को मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी। इससे झारखंड, ओडिशा और बंगाल के उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो छठ के बाद मुंबई लौटना चाहते हैं।

रेलवे ने यह फैसला पर्व के बाद बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया है। ट्रेन के ठहराव और समय की पूरी जानकारी रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल में उपलब्ध है।