तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में कोडईकनाल-पलानी पहाड़ी सड़क पर गुरुवार रात सावरिकडू के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। 24 यात्रियों को ले जा रही एक 407 मिनी बस करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए।
घायलों को डिंडीगुल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगे के इलाज के लिए कोयंबटूर रेफर किया गया है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की अन्य जानकारी का इंतजार है।
