उदयपुर संभाग की सी.आई.डी. विशेष शाखा जोन उदयपुर और जिला पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में राजसमंद और सलूंबर जिलों से दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल चार अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेन किया गया है। सभी चारों के खिलाफ देश से निष्कासन यानी डिपोर्ट की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजसमंद हेमंत कलाल, पुलिस अधीक्षक सलूंबर बिशनाराम और सी.आई.डी. विशेष शाखा जोन उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशन में अंजाम दी गई। अभियान का उद्देश्य ऐसे विदेशी नागरिकों पर कार्रवाई करना है जो अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रह रहे हैं।
डिटेन किए गए चारों नागरिकों के संबंध में निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई राजसमंद और सलूंबर जिलों में की।
