उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार, प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक चलेगा। इस तरह छात्रों को लगातार 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी और 15 जनवरी 2027 से स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होगी। अवकाश के दौरान जनवरी में मकर संक्रांति तक स्कूल बंद रहेंगे।
यह कैलेंडर मुख्य रूप से परिषद के संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के लिए है। कैलेंडर में संबंधित मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के अवकाश का भी उल्लेख किया गया है। अभिभावकों को ध्यान रखना होगा कि प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए छुट्टियों की तारीखें अलग हो सकती हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और निजी स्कूलों का अपना अलग अवकाश कैलेंडर हो सकता है, इसलिए इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को छुट्टियों की सही जानकारी अपने स्कूल से करनी चाहिए।
शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूल खुलने के समय स्थानीय प्रशासन या विभाग की ओर से जारी किसी नए आदेश को भी ध्यान में रखना होगा। अगर किसी जिले में शीतलहर या ज्यादा सर्दी के कारण अलग से छुट्टी घोषित की जाती है, तो वहां स्कूलों के खुलने या बंद होने की जानकारी अलग से दी जाएगी।
स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को छुट्टियों से जुड़ी सही जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा अपने स्कूल के नोटिस, प्रिंसिपल और जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों को भी चेक करते रहना चाहिए। समय सारिणी के अनुसार, 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक है, जबकि 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलते हैं।
