संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में सफल 2526 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। मुख्य परीक्षा का परिणाम 5 नवंबर, 2026 को घोषित किया गया था, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया है।

यूपीएससी के अनुसार, सिविल सेवा इंटरव्यू 7 दिसंबर, 2026 से 12 फरवरी, 2027 के बीच आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-समन लेटर डाउनलोड करना होगा। आयोग ई-समन लेटर अलग-अलग चरणों में जारी करेगा। उम्मीदवार कुछ ही दिनों में यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ई-समन लेटर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग ने इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें।