नॉर्थ यॉर्कशायर की रहने वाली 80 वर्षीय जेनेट विलोनर 2019 से बीजों से पौधे तैयार करने का धैर्य भरा काम कर रही हैं। अब तक वह 4,000 से ज्यादा पौधे तैयार कर चुकी हैं। खास बात यह है कि ये सभी पौधे उनके घर के लिए नहीं हैं, बल्कि इन्हें धीरे-धीरे दान कर दिया जाता है। उन्होंने पौधे तैयार करने का एक टारगेट भी रखा हुआ है।

2025 के मुताबिक, जेनेट ने जो भी पौधे तैयार किए हैं, वे नेचर रिजर्व को दान किए जाते हैं। उनके पौधे नारेसबोरो फॉरेस्ट पार्क और यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ ट्रस्ट रिजर्व में भेजे गए थे।

जेनेट को यह आइडिया 2019 में यूं ही नहीं आया था। इसमें उनके पोते-पोतियों का बड़ा हाथ है। उनके ग्रैंडचिल्ड्रेन ने Fridays for Future नाम का क्लाइमेट मूवमेंट ज्वाइन किया था। उनका नेचर के प्रति यह लगाव देखकर जेनेट ने आसपास से बीज इकट्ठा करने शुरू किए थे।

वह एक अंदाजा बताती हैं कि उन्होंने हर साल करीब 800 पौधे तैयार किए हैं। शुरुआत में उन्होंने पहले पहल 400 पौधे ही उगाए थे। हालांकि यह सब दूसरों से छुपाकर किया गया था, ताकि समझ सकें कि प्रोजेक्ट सच में काम करेगा या नहीं। उन्हें लगा था कि अगर ये नहीं बढ़े तो मजाक उड़ेगा। हालांकि मजाक नहीं उड़ा और प्रोजेक्ट काम कर गया। जेनेट को हाल ही में रेडियो यॉर्क की ग्रीन कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।