20 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल दशमी तिथि है। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद रेवती नक्षत्र का आरंभ होगा। वज्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 56 मिनट तक रहेगा, उसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा। गर करण प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, फिर बव करण शुरू होगा। चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत (स्मार्त), भीष्म पंचक का प्रारंभ और तुलसी विवाह है। एकादशी तिथि का क्षय भी आज ही हो रहा है। सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 17 बजकर 25 मिनट पर होगा।
शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट तक है। निशीथ काल दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक है, जबकि अमृत काल सुबह 8 बजकर 7 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
अशुभ मुहूर्त में राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक और यमगंड दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक है और पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय: किसी कन्या को अनार का फल दें और जरूरतमंद लोगों को खीर खिलाएं। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। (आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)
