इमरान हाशमी और जिनिलिया डिसूजा की फिल्म 'गनमास्टर G9' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत के बाद अब गलत वजहों से चर्चा में है। फिल्म में अवनीत कौर का एक डांस नंबर सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बन गया है। लोग इसे महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन से जोड़कर देख रहे हैं और इसकी तुलना 'पेद्दी' फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार से कर रहे हैं। अवनीत के डांस स्टेप्स की भी आलोचना हो रही है, खासकर उनकी उम्र को देखते हुए।
सोशल मीडिया पर अवनीत कौर के इस स्पेशल अपीयरेंस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि अवनीत कौर अभी 25 साल की हुई हैं और ये स्टेप्स बहुत भद्दे हैं। उन्होंने सवाल किया कि उन्हें आइटम नंबर करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। एक अन्य यूजर ने पूछा कि एक्ट्रेसेस का इस तरह सेक्सुअलाइजेशन कब बंद होगा। एक ने लिखा कि 25 साल की लड़की से ये नहीं करवाना था।
एक यूजर ने कहा कि इंडस्ट्री का यह हाल देखकर दुख होता है और अवनीत जैसी टैलेंटेड लड़की को इस तरह के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। एक कमेंट में लिखा गया कि अच्छा खासा अभिनय का टैलेंट था, लेकिन अलादीन और मर्दानी जैसे शो में अच्छा एक्ट करने के बाद अब करियर इंस्टाग्राम पर चल रहा है। एक अन्य यूजर ने पूछा कि महिलाएं इन स्टेप्स पर डांस करने के लिए कैसे सहमत हो गईं।
बता दें कि 'गनमास्टर G9' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। जिनिलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना की यह एक्शन थ्रिलर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन पहले दिन की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। सैकनिक के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ट्रेड जानकारों को लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद थी।
