'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार के हालिया एपिसोड में जमकर धमाका और मौज-मस्ती देखने को मिली। सलमान खान ने शो में चित्रांगदा सिंह को भी बुलाया और उनके लिए काजी ने गाना भी गाया। वहीं, इस एपिसोड में एक सदस्य एविक्ट भी हो गया।
सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत स्काउट और गुल्लू को डांटकर की। सलमान के जाने के बाद घरवाले स्काउट पर चढ़ गए और उनसे कहने लगे कि उन्होंने लव गिल के लिए जो बोला वो गलत है। माही भी लव का साथ देती हैं और स्काउट को डांटती हैं। हर कोई इस चीज को सपोर्ट करता है। सलमान खान खड़े होकर सब देखते हैं।
इसके बाद सलमान खान गुस्से में उन्हें सुनाना शुरू करते हैं। सलमान खान स्काउट से कहते हैं कि किसी औरत की बुराई करके उन्होंने खुद के लिए मुश्किल खड़ी की है। वो कहते हैं कि 'आप खलीफा बनते हैं कि आपकी आर्मी चल रही है, लेकिन आपको इस पूरी बात में मजा आ रहा था।' सलमान ने कहा कि लड़की को नीचा दिखाते हुए दोनों को मजा आ रहा था। वो कनिका से पूछते हैं कि वो गुल्लू और स्काउट को क्या सर्टिफिकेट देंगी।
सलमान कहते हैं कि दोनों ने मिलकर छिछोरी बातें की हैं। सलमान खान गुस्से से फट जाते हैं। वो चीखकर कहते हैं कि जो दोनों लड़कों ने किया है वो हद लेवल घटिया चीज है। सलमान के गुस्से से सारा घर दुबककर बैठ गया है। सलमान कहते हैं कि 'अगर मैंने अब भी इस पर नहीं बोला तो लानत है मुझ पर, धुत्कार है मुझ पर।'
