'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को स्काउट और गुल्लू का वीडियो दिखाया, जिसमें दोनों ने लव गिल के बारे में बातें की थीं। इसके बाद माही और लव गिल के बीच फिर से लड़ाई शुरू हो गई। घर में चिकन खत्म होने को लेकर भी बहस हुई, जिसमें माही ने कहा कि उन्हें वह नहीं चाहिए। माही ने काजी से यह भी कहा कि वो उनसे चिढ़कर ऐसे बात क्यों कर रहे हैं। स्काउट अपने घर से आ रहे कपड़ों को लेकर नाराजगी जताते नजर आए।
कार्यक्रम में सलमान खान ने घरवालों से यह बताने को कहा कि किसे दूसरे घरवालों के अंदर की कमियां नहीं दिखतीं, जिस पर ज्यादातर लोगों ने अरिश्फा का नाम लिया। इसके बाद सलमान ने काजी से पूछा कि क्या उन्हें पता होता है कि वो कब डबल मीनिंग वाली बातें कर रहे होते हैं और पकड़े जाने पर बात पलट देते हैं।
सलमान खान ने काजी को कायदे से क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि कौन सा बाप अपनी बेटी को ऐसा करने के लिए कहेगा, और अगर वो अरिश्फा को बेटी मानते हैं तो उन्होंने उनके साथ मिलकर डबल मीनिंग वाला मजाक क्यों किया। सलमान ने कहा कि काजी का यह हर बार का तरीका हो गया है कि पहले बोल देते हैं और फिर बाद में उसे जस्टिफाई करते हैं।
सलमान के जाने के बाद काजी ने सभी से माफी मांगी।
