ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस आइलैंड पर करोड़ों लाल केकड़ों ने अपना सालाना प्रवास शुरू कर दिया है। 'पार्क्स ऑस्ट्रेलिया' के अनुसार, द्वीप पर भारी बारिश होने पर ये केकड़े जंगलों से निकलकर समुद्र की ओर चल पड़ते हैं। खबरों के मुताबिक, प्रवास से कई महीने पहले 'पार्क्स ऑस्ट्रेलिया' द्वीप को इसके लिए तैयार करता है। इस दौरान अंडरपास की सफाई की जाती है, केकड़ों के लिए पुल बनाए जाते हैं, सड़कों के किनारे कई किलोमीटर तक बैरियर लगाए जाते हैं और प्रवास से जुड़े विशेष सड़क साइन लगाए जाते हैं।
लाल केकड़े हर साल प्रजनन के लिए समुद्र तट की ओर प्रवास करते हैं। 'पार्क्स ऑस्ट्रेलिया' के अनुसार, केकड़ों का यह सामूहिक प्रवास चंद्रमा के चक्र से जुड़ा होता है। ये केकड़े चंद्रमा के अंतिम चरण (लास्ट क्वार्टर) के दौरान समुद्र में ज्वार उतरने के समय भोर होने से पहले अंडे देते हैं।
उल्लेखनीय है कि क्रिसमस आइलैंड पर लाल केकड़ों का यह वार्षिक प्रवास एक प्राकृतिक घटना है, जिसकी निगरानी और देखरेख 'पार्क्स ऑस्ट्रेलिया' करता है।
