परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी डीएमके और एनसीपी (एसपी) को कांग्रेस अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब एमके स्टालिन और शरद पवार से मिलकर उन्हें मनाएंगे। वहीं, सोनिया गांधी भी दोनों से बातचीत करके बिल का विरोध करने को कहेंगी।

एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिल के समर्थन का ऐलान किया था। वहीं शुक्रवार को एनसीपी (एसपी) के विधायक ने कहा था कि शरद पवार बिल के समर्थन को तैयार हैं।

कांग्रेस अब इन दोनों दलों को परिसीमन बिल के विरोध में लाने के लिए प्रयास कर रही है। इस कड़ी में पार्टी अध्यक्ष खड़गे और सोनिया गांधी की बातचीत अहम मानी जा रही है।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।