स्पेन ने गुरुवार को ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर डेविस कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। स्पेन का सेमीफाइनल में मुकाबला ब्रिटेन से होगा, जिसने जर्मनी को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

डेनियल मेरिडा ने पदार्पण कर रहे ऑस्ट्रिया के जोएल श्वार्ज़लर को 6-4, 6-4 से हराकर छह बार की चैंपियन स्पेन को बढ़त दिलाई। इसके बाद राफेल जोडार ने जुरिज रोडियोनोव को 2-6, 6-0, 6-1 से हराकर स्पेन की जीत पक्की कर दी। स्पेन ने आखिरी बार 2019 में यह खिताब जीता था।

दूसरे मुकाबले में कैमरन नारी ने जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 3-6, 6-2 से हराकर ब्रिटेन को बढ़त दिलाई। ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को 6-3, 6-2 से हराकर मुकाबला 1-1 बराबर किया, लेकिन निर्णायक डबल्स में ब्रिटेन के हेनरी पैटन और नील स्कुपस्की ने केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज की जोड़ी को 6-2, 7-6 (6) से हरा दिया। इस तरह ब्रिटेन सात साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि कार्लोस अलकराज को फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते डेविस कप में सिंगल्स मैचों के लिए नहीं चुना गया था। वहीं सिंगल्स में ज्वेरेव को निर्णायक डबल्स के लिए नहीं उतारना जर्मनी को भारी पड़ा।