परिसीमन विधेयक को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि लोकसभा सीटें बढ़ने पर मंत्रियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे उन पर होने वाला खर्च 374 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ जाएगा।

दीपके के मुताबिक, मंत्रियों पर हर साल औसतन 620 करोड़ रुपये खर्च होते हैं और एक मंत्री पर सालाना करीब 9.1 करोड़ रुपये का खर्च आता है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद मंत्रियों की संख्या 81 से बढ़कर 122 हो सकती है, जिससे खर्च में 274 करोड़ रुपये की और वृद्धि होगी और कुल खर्च लगभग एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। दीपके ने आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य नेताओं को अधिक सार्वजनिक धन देना है, जबकि जनता को बदले में कुछ नहीं मिलेगा।

सीजेपी के आशुतोष रांका ने सवाल उठाया कि वर्तमान 543 सांसदों में से कितनों को सालभर में अपने विचार रखने का मौका मिलता है। पार्टी के सौरभ रांका ने कहा कि सीजेपी परिसीमन विधेयक का विरोध करती है और उन्होंने जेरीमैंडरिंग को सबसे बड़ा खतरा बताया।

उल्लेखनीय है कि सरकार परिसीमन विधेयक पास कराने का प्रयास कर रही है और इसे डीएमके तथा एनसीपी के शरद पवार गुट का समर्थन भी मिल गया है, जबकि कांग्रेस अब भी इन दलों को मनाने में जुटी है। सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा, जिससे पहले सपा, जेडीयू, कांग्रेस और टीएमसी ने अपने सदस्यों को वोटिंग के दौरान सदन में उपस्थित रहने का विप जारी किया है। लोकसभा की कार्यवाही 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगी, जबकि राज्यसभा 2 और 3 दिसंबर को चलेगी।