तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ की। संदीप लामिछाने की कप्तानी वाली नेपाल टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के 19 रन है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा 9-9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन में तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेड्गे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव शामिल हैं। रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज हैं जो अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। 50 ओवर के इस मैच में इन सभी से आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
नेपाल के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि उसके सामने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे तूफानी बल्लेबाज उतर रहे हैं। हालांकि इंडिया-ए नेपाल को हल्के में नहीं ले सकती, क्योंकि यह टीम उलटफेर करने का दम रखती है। टीम की कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने की होगी।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से जो खौफ पैदा किया है, उससे उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है। न्यूजीलैंड दौरे पर वह टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले थे। अब फैंस को उम्मीद है कि वैभव इस टूर्नामेंट में ज्यादा एक्शन में होंगे।
