एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें दोहा में एक-दूसरे का सामना करेंगी। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रही हैं। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने यूएई को हराया था। पिछले एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, ऐसे में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इस बार उस हार का बदला लेना चाहेगी।
भारतीय टीम की अगुवाई तिलक वर्मा कर रहे हैं। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियान, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान शामिल हैं। पाकिस्तान ए टीम की कप्तानी अब्दुल समद कर रहे हैं। टीम में शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मुकीम, अली रजा, शाहजैब खान, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन और दानिश अजीज शामिल हैं।
यह मुकाबला कतर के दोहा में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा।
