भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2452 को ईंधन कम होने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। विमान के पायलट-इन-कमांड ने न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की सूचना दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया। विमान शुक्रवार रात 9:10 बजे लखनऊ पहुंचा।
विमान में कुल 175 यात्री सवार थे, जिन्हें लखनऊ के होटल में ठहराया गया था। संशोधित परिचालन योजना के अनुसार, उड़ान संख्या 6E2452 अब 6E9071 के रूप में शनिवार सुबह 09:00 बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गई।
