तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जला दिया गया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठाया गया। दीपम जलाने के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व न्यायाधीश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ।
दीपम जलाए जाने के दौरान वहां मौजूद भक्तों ने भगवान मुरुगन की जय का उद्घोष किया। 'वेत्रीवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा' के बीच दीपम जलाया गया। कार्तिगई दीपम को जलाने में 30 किलोग्राम घी, 50 मीटर सूती बाती और पांच किलोग्राम कपूर का इस्तेमाल किया गया।
इस अवसर पर भक्तों ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। दीपम जलने को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए।
