नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू की मजिस्ट्रेट अदालत 23 दिसंबर को अपना निर्णय सुनाएगी। महिला स्कॉलर ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है।
एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नेहा मित्तल ने शिकायतकर्ता के वकील की दलीलें सुनने और दिल्ली पुलिस की स्थिति रिपोर्ट पर विचार करने के बाद कहा कि मामले पर अदालत अपना निर्णय 23 दिसंबर को सुनाएगी।
सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील आशीष दास ने पुलिस की दलीलों का विरोध किया।
गौरतलब है कि महिला स्कॉलर ने सांसद चंद्रशेखर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में अदालत का फैसला 23 दिसंबर को आएगा।
