जहांगीराबाद (बुलंदशहर) में जीएसटी विभाग ने व्यापारियों के साथ बैठक कर नए नियमों, सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। बैठक बाल मुकुंद धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने की।

डिप्टी कमिश्नर ललन मौर्य, असिस्टेंट कमिश्नर राम सिंह यादव और वाणिज्य कर अधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि जीएसटी लागू होने से पहले वैट, वाणिज्य कर और व्यापार कर के तहत बकाया मूलधन जमा करने पर पात्र व्यापारियों को ब्याज माफी योजना का लाभ मिल सकता है। अधिकारियों ने बताया कि छोटे व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया भी सरल की गई है।

अधिकारियों ने व्यापारियों से पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट रखने की अपील की, ताकि विभागीय सूचनाएं और नोटिस समय पर मिल सकें। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी की जानकारी भी दी।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने जानकारी देने पर जीएसटी अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान एडवोकेट दीपक गुप्ता, दिनेश बंसल, गप्पू ठेकेदार, प्रतीक अग्रवाल, शिवकुमार गर्ग, अमित कंसल, राजू अग्रवाल, अरुण कौशिक, सौरभ गोयल, संजीव गर्ग, राहुल गुप्ता, ललित अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, इरफान और मौनू मौजूद रहे।