कानपुर की थोक मंडी और सराफा बाजार में शनिवार को प्रमुख जिंसों और कीमती धातुओं के भावों में मिश्रित रुख देखने को मिला। गल्ला और दलहन बाजार में कुछ वस्तुओं में स्थिरता रही, जबकि दालों और तिलहन के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
गेहूं दड़ा का भाव 2800-2850 रुपये और गेहूं फार्म का भाव 3000-3100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। दलहन में चना 7100-7200 रुपये तथा अरहर 6900-7000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर कारोबार करता दिखा। चावल में बासमती 1 नं. के दाम 10500-11000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।
तिलहन और तेल बाजार में सरसों कोल्हू तेल 21500-21600 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि देशी घी के भाव 72000 से 75500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे।
सराफा बाजार में चांदी 899 टंच 155000 रुपये प्रति किग्रा और सोना बिस्कुट 126500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
