पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर छावनी-पनियहवा खंड में नान इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य के चलते 15 से 18 दिसंबर तक कानपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं और अनेक स्टेशनों पर ठहराव रद्द किए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 15 व 16 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी। इस ट्रेन का कप्तानगंज जंक्शन, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी व मटरिया स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेगा।

इसी तरह ट्रेन नंबर 19726 दरभंगा-खातीपुर एक्सप्रेस 17 व 18 दिसंबर को सीतामढ़ी-नरकटियागंज-कप्तानगंज-गोरखपुर के स्थान पर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 19725 खातीपुर-दरभंगा एक्सप्रेस 17 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी के स्थान पर गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग से चलेगी। दोनों ट्रेनों का बरौनी, रक्सौल, सुगौली, नरकटियागंज, बगहा व कप्तानगंज जंक्शन पर ठहराव निरस्त रहेगा।

ट्रेन नंबर 19038 बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस 18 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इसके भी कप्तानगंज जंक्शन, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी व मटरिया स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।

इसके अलावा ट्रेन नंबर 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन का 10, 11, 12 व 13 दिसंबर को तथा ट्रेन नंबर 19623 मदनगंज-दरभंगा का 11 दिसंबर को कप्तानगंज जंक्शन पर ठहराव नहीं रहेगा। ट्रेन नंबर 19725 खातीपुर-दरभंगा 12 व 15 दिसंबर और ट्रेन नंबर 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा 15 दिसंबर को कप्तानगंज जंक्शन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।