Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Lava Smart 4 सीरीज का तीसरा मॉडल है, इससे पहले Lava Smart 4 और Lava Smart 4 Plus पेश किए जा चुके हैं। फोन की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है और इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। हैंडसेट लावा के ऑफलाइन रिटेल चैनल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और कंपनी की अन्य स्मार्टफोन की तरह इस पर भी फ्री डोरस्टेप सर्विस का ऑफर मिलेगा। फोन को Konark Gold और Neelam Blue दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Lava Smart 4 Pro में 6.75-इंच की HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। फोन ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें 12nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर Unisoc T610 चिपसेट लगाया गया है, जिसमें 6 एफिसिएंसी कोर और 2 परफॉर्मेंस कोर हैं। प्रोसेसर की पीक क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। फोन में 4GB रैम के साथ 4GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Lava Smart 4 Pro में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हैंडसेट डुअल सिम के साथ Android 16 पर लाया गया है।