ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप Find X10 सीरीज लॉन्च की है। इसके बाद कंपनी ने Oppo Find X9s पर डिस्काउंट की घोषणा की है। यह स्मार्टफोन फिलहाल अमेजन पर 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ऑफर और एक्सचेंज के जरिए खरीदार इस फोन पर अच्छी बचत कर सकते हैं।

अमेजन पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 12,324 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 8,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करके भी यूजर्स बचत कर सकते हैं।

फोन की बात करें तो Oppo Find X9s में 6.59-इंच का ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। इसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ 7,025 mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरे के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो हैलब्लेड ट्यून है और Sony LYT-700 लेंस के साथ आता है। सेटअप में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा वाइड लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग, AI इमेजिंग टूल और रियर व फ्रंट कैमरा से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।