पंजाब की मंडियों और सर्राफा बाजार से ताजा भाव सामने आए हैं। मंडियों में आटा और चावल सहित दैनिक उपयोग के खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना 3,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक फिसल गया है, जबकि चांदी के दाम 9,000 रुपये तक लुढ़क गए हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजार के दबाव और मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी में यह नरमी देखने को मिली है।
पंजाब की प्रमुख दिसावरी मंडियों में खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू रहने से गेहूं, आटा, दालों और चावल के भावों में कोई बड़ी तेजी दर्ज नहीं की गई है और ये स्थिर बने हुए हैं। मंडी और सर्राफा बाजार के ये ताजा भाव आम जनता और कारोबारियों के लिए अहम माने जा रहे हैं।
