रांची बांगर टाउनशिप निवासी सपना चौधरी का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में आलराउंडर के रूप में चयन हुआ है। बच्चू सिंह की पुत्री सपना टीम के साथ ओडिशा में आयोजित होने वाली महिला टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके चयन से परिवार और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।
रांची बांगर टाउनशिप निवासी सपना चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बच्चू सिंह की पुत्री सपना को टीम में आलराउंडर के रूप में जगह मिली है। सपना उत्तर प्रदेश की महिला टीम के साथ ओडिशा में आयोजित होने वाली महिला टी-20 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं।
सपना के चयन से परिवार और जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। इसे जिले की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक उपलब्धि माना जा रहा है।
मथुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ और सचिव कमल चावला ने सपना को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उमेश चौरसिया, आशुतोष दीक्षित, असलम खान, अशोक कैंथवास, रोहित सिंह और रवि गुर्जर सहित अन्य लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
