सऊदी अरब के हवाई हमले में हूती के नियंत्रण वाले यमन के इलाके में 11 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं। हूती के प्रवक्ता के मुताबिक, सऊदी लड़ाकू विमानों ने होदेदा प्रांत में एक आवासीय भवन पर लगे संचार उपकरण को निशाना बनाकर हमला किया, जिससे पूरी इमारत ढह गई और उसमें रहने वाले लोगों की जान गई।
हूती के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में मारे गए और घायल हुए लोग उसी इमारत में रहते थे। हूती ने कहा है कि सऊदी अरब के हमलों का जवाब दिया जा रहा है और आगे भी उसके हमले जारी रहेंगे।
इस बीच भारतीय एयरलाइन कंपनियों ने सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक स्थगित रखने की घोषणा की है।
