कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2026 का आयोजन 30 नवंबर से किया जाएगा। यह परीक्षा 31 दिसंबर 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चलेगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए यहां टियर-1 का एग्जाम पैटर्न दिया गया है, जिससे वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
टियर-1 परीक्षा में अभ्यर्थियों से अंग्रेजी भाषा, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (सामान्य अंकगणित कौशल) और सामान्य जागरूकता विषयों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता स्कोरिंग विषय साबित हो सकते हैं। इन दोनों सेक्शन के सभी प्रश्न हल करके अभ्यर्थी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड इसी सप्ताह यानी 27 या 28 नवंबर तक जारी हो सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
