लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति और राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों समितियां तत्काल प्रभाव से काम करेंगी।

प्रदेश चुनाव समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना को सौंपी गई है। समिति में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। इनमें राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय राय, निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पूनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल शास्त्री, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, मो. मुकीम, रवि वर्मा, मीम अफजल, कमल किशोर कमांडो, प्रदीप माथुर, अनुग्रह नारायण सिंह, संजय कपूर, सोहेल अख्तर अंसारी, विवेक बंसल, दीपक सिंह, भगवती प्रसाद चौधरी, नकुल दुबे, हाजी इकराम कुरैशी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और सुप्रिया श्रीनेत के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संयोजक तथा महिला, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सभी जोन के अध्यक्षों के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्षों सहित नौ लोगों को पदेन सदस्य बनाया गया है।

राजनीतिक मामलों की समिति में सात सांसद और चुनाव समिति में शामिल प्रमुख सदस्यों के अलावा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, सनमान खुर्शीद, कुंवर दानिश अली, अफरोज खान, अनिल चौधरी, नदीम जावेद और मनोज यादव को शामिल किया गया है। इसमें कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संयोजक तथा महिला, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सभी जोन के अध्यक्ष और एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष भी शामिल हैं। जितेंद्र बघेल, मनोज त्यागी, राजकुमार मौर्या, सुशील पासी, ओमवीर यादव, अवनीश काजला, राहुल राजभर और विश्वविजय सिंह को पदेन सदस्य बनाया गया है।