उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 21 और 22 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 22 और 23 नवंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी यूपी में 20 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 23 से 26 नवंबर तक पूर्वी यूपी में भी मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इन दिनों में लोगों को ठंड का भी सामना करना पड़ सकता है।
घने कोहरे के चलते दृश्यता कम हो सकती है, जिससे हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेल मार्गों पर यातायात सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।
(नोट: इस खबर में इस्तेमाल तस्वीर प्रतीकात्मक है, जिसे एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।)
