अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया। अमेरिकी सैन्य अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी फाइटर एयरक्राफ्ट ने प्रिसिजन मुनिशन का इस्तेमाल करते हुए यह हमला आत्म-रक्षा में किया। रॉयटर के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई आईआरजीसी की उस आक्रामकता के जवाब में की गई, जिसमें अमेरिकी कर्मियों और संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड क्षेत्र में अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

ईरानी पक्ष ने भी हमले की पुष्टि की है। होर्मोजगान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी ने कहा कि केशम द्वीप पर अमेरिकी हमलों से आवासीय, व्यावसायिक या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उनके अनुसार, द्वीप पर पांच-छह विस्फोट सुने गए, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर हैं।

यह हमला हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुआ, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है।