24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे। कृतिका नक्षत्र के बाद चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में गमन करेंगे। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा का उच्च का होकर गोचर और गुरु के साथ चतुर्थ-दशम स्थान में स्थित होकर गजकेसरी योग बनना वृषभ और सिंह राशि के जातकों के लिए सुख-आनंद में वृद्धि करने वाला बताया गया है। इसके साथ ही धार्मिक यात्रा का संयोग भी बनेगा।
मेष राशि के जातकों को आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा और दीर्घकालीन निवेश किया जा सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु और देवी तुलसी को घी का दीप दिखाना चाहिए।
वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर शुभ और लाभदायक रहेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा और अपने लिए कुछ खरीदारी की जा सकती है। मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। बच्चों के साथ तालमेल बढ़ेगा। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर दामोदराष्टकम् का पाठ शुभ रहेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार मंगलकारी रहेगा। राशि में गुरु विराजमान होकर चंद्रमा से केंद्र भाव में हैं, जिससे गजकेसरी योग का लाभ मिलेगा। पुण्य लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा और धार्मिक व सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं। कारोबार को विस्तार देने का अवसर मिलेगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर श्रीगायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।
कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से फायदा होगा। कारोबार में लाभ की खुशी होगी। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। कन्या राशि के जातक अपनी इच्छा के अनुसार काम और योजना पूरी कर पाएंगे। मित्र या संबंधी से उपहार मिल सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। तुला राशि के जातकों की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जबकि जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। वृश्चिक राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं और परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
