बिहार में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच उनकी हल्दी रस्म की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें शिवांगी अपने दोनों भाइयों के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।
हल्दी के फंक्शन में शिवांगी ने डस्टी पिंक रंग का चमचमाता लहंगा पहना था। इसके साथ भारी एम्ब्रायडरी वाला लंबा ब्लाउज और नेट का दुपट्टा था, जिस पर हेवी एम्बेलिशमेंट दिख रहा है। उन्होंने हाथ में एक चमचमाता क्लच भी लिया था, जबकि भारी ईयररिंग्स और कंगन उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे थे। शिवांगी ने अपने भाइयों के साथ भव्य एंट्री की।
शिवांगी के दोनों भाई अभिषेक और अंकित सिंह ने पीले रंग का चमचमाता कुर्ता-पायजामा पहना था। सबसे छोटे भाई अभिनव लोगों के साथ फोटो खिंचवाते और बातचीत करते दिखे। शिवांगी के साथ उनकी बड़ी बहन और मां नीलम देवी भी नजर आईं, जो पीले ड्रेस में थीं। घर की बाकी महिलाएं और मेहमान भी पीले रंग के कपड़ों में दिखे।
हल्दी रस्म के लिए घर को फूलों से सजाया गया था और सुंदर स्टेज तैयार किया गया था। समारोह की सजावट और लाइटिंग इस फंक्शन की शोभा बढ़ा रही थी और सभी मेहमान बेहद खुश नजर आए।
