अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार सुबह सीमांत क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाकर 38 किलो हेरोइन, दस अवैध पिस्तौल और 800 ग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 102 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार की सुबह सीमांत क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से 38 किलो हेरोइन, दस अवैध पिस्तौल और आठ सौ ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने इस सिलसिले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 102 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है।

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल कुछ देर बाद इस मामले की जानकारी देंगे।