भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता एक जनवरी-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम घोषित किया है। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान का पहला चरण 21 और 22 नवंबर को आयोजित किया गया।

जिले के सभी 4,361 मतदेय स्थलों पर आयोजित इस विशेष अभियान दिवस में नया मतदाता बनने के लिए कुल 25,008 लोगों ने फॉर्म-6 भरा है। इसके अलावा 5,327 फॉर्म-7 और 4,200 फॉर्म-8 भरे गए।

विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार अतरौलिया में 2,491, गोपालपुर में 2,439, सगड़ी में 2,524, मुबारकपुर में 2,490, आजमगढ़ में 2,722, निजामाबाद में 2,463, फूलपुर-पवई में 2,359, दीदारगंज में 2,566, लालगंज में 2,461 और मेंहनगर में 2,493 लोगों ने फॉर्म-6 भरा है।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक विशेष अभियान का दूसरा चरण 28 और 29 नवंबर को होगा।