काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के माइकोलाजी एवं प्लांट पैथोलाजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डीसी पंत ने अपने गुरु प्रो. विजय प्रताप तिवारी की स्मृति में विश्वविद्यालय को 10 लाख रुपये दान किए हैं। इस राशि से विभाग में एक स्वर्ण पदक स्थापित किया जाएगा।
प्रो. पंत इसी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इसी विभाग में शिक्षक के रूप में कार्य किया और प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए। प्रो. विजय प्रताप तिवारी भी इस विभाग के पूर्व शिक्षक थे।
यह राशि प्रो. पंत ने अपनी पत्नी स्व. शोभा पंत के साथ मिलकर गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से दी है। स्वर्ण पदक के माध्यम से विश्वविद्यालय में गुरु-शिष्य परंपरा और अकादमिक योगदान को स्मरण किया जाएगा।
