बिग बॉस 20 के हालिया 'वीकेंड का वार' के बाद घर का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। शो की शुरुआत मनीष और अली फजल के बीच वाले टास्क से होती है, जिसके बाद मनीष और काजी के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। काजी तौकीर बार-बार मनीष गोयल को 'प्रोफेसर' कहकर संबोधित करते हैं, जिस पर मनीष कड़ी आपत्ति जताते हैं। मनीष कहते हैं कि वह प्रोफेसर नहीं, एक्टर हैं। काजी का कहना है कि उन्होंने कोई खराब शब्द नहीं कहा, फिर मनीष इस शब्द पर इतना परेशान क्यों हो रहे हैं। मनीष हाथ जोड़कर काजी से कहते हैं कि जब तक वह घर में हैं, काजी उनके पास न आएं।

इसी बीच कनिका और काजी भी आमने-सामने आ जाते हैं और दोनों के बीच बहस होती है। काजी कनिका से कहते हैं कि वह उनके साथ विक्टिम कार्ड मत खेलें। काजी एक बार फिर मनीष को प्रोवोक करते हुए उन्हें प्रोफेसर कहते हैं। मनीष कहते हैं कि वह काजी का रिमोट कंट्रोल नहीं हैं और उन्हें अपनी समझदारी सिखाने की जरूरत नहीं है। यंग और आम्रपाली का कहना है कि काजी मनीष को चिढ़ा रहे हैं।

इसके बाद लव स्काउट से कहती हैं कि वह यह बात यहां नहीं समझाएंगी। स्काउट पूछते हैं कि वह उन पर क्या चढ़ रही हैं, जबकि उन्होंने कुछ कहा ही नहीं। लव कहती हैं कि चाहे कोई भी हो, उनके कैरेक्टर के बारे में मजाक न बनाया जाए। स्काउट आम्रपाली को सामने बुलाते हैं और आम्रपाली पूछती हैं कि स्काउट का इंटेंशन क्या था और सलमान सर ने पूछा तो क्या जवाब दिया जाएगा।

गार्डन एरिया में लव कहती हैं कि उनके बारे में मजाक बनाने की कोई जरूरत नहीं, वह उनका भाई था। आम्रपाली पूछती हैं कि क्या इसने कल बोला था कि वह भाई था। लव कहती हैं कि अब वह उन्हें कुछ नहीं लगता। इस पर आम्रपाली कहती हैं कि यही उनका पॉइंट है। लव कहती हैं कि उन्होंने दो महीने उसके साथ बिताए और वह रियल था। आम्रपाली कहती हैं कि पूरी दुनिया उन्हें गलत लगती है और अगर घर में किसी ने उनके किरदार पर उंगली उठाई तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। आम्रपाली कहती हैं कि वह लव के जवाब पर उंगली उठाएंगी क्योंकि उन्हें स्काउट का इंटेंशन पता था। लव कहती हैं कि उन्हें भी पता था। आम्रपाली कहती हैं कि लव अपना नैरेटिव बदलें नहीं। स्काउट कहते हैं कि घर में उनकी आवाज सबसे ऊंची है।

इस बीच लव स्काउट के साथ जैसी मजाक-मस्ती करती थीं, वैसी ही मस्ती अब गुल्लू के साथ करती दिख रही हैं। यह देखकर उदिति कहती हैं कि अब इसने यहां यह सब शुरू कर दिया है।