बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एन्ड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने कक्षा 12वीं दिसंबर 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के अनुसार थ्योरी परीक्षाएं 9 से 22 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 4 से 7 दिसंबर 2026 तक होंगी। पूरा टाइम टेबल छात्र आधिकारिक माध्यम से चेक कर सकते हैं, जिससे उन्हें पता चलेगा कि किस विषय की परीक्षा किस दिन होगी।
बिहार ओपन बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 तक चलेगी। परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा, वहीं प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
बिहार ओपन बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। छात्र इन्हें ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने सभी छात्रों से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ ले जाने का निर्देश दिया है।
