दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन GATE 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 तय की गई है।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन काम करने वाले DVC में यह भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, माइनिंग और C&I स्ट्रीम में की जा रही है। कुल 108 पदों में मैकेनिकल के 17, इलेक्ट्रिकल के 50, सिविल के 26, C&I के 12 और माइनिंग के 3 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में GATE 2025 स्कोर से शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-10 में 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में बी.ई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री में सामान्य, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 65 प्रतिशत तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। ये अंक सभी वर्ष या सेमेस्टर मिलाकर गिने जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग और एक्स सर्विसमैन को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इस भर्ती में केवल GATE 2025 का स्कोर मान्य होगा और 2024 या उससे पहले का स्कोर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी को संबंधित पेपर यानी मैकेनिकल (ME), इलेक्ट्रिकल (EE), सिविल (CE), इंस्ट्रूमेंटेशन (IN) या माइनिंग (MN) में GATE 2025 क्वालिफाई करना होगा। आवेदन से जुड़ी किसी परेशानी के लिए उम्मीदवार 033-6607-2851 पर संपर्क कर सकते हैं और नए अपडेट के लिए DVC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।