भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 18 नवंबर को बस्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को हुई तैयारी बैठक में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हर्रैया और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, पंकज चौधरी सुबह 10 बजे जनपद की सीमा घघौवा पहुंचेंगे, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह विक्रमजोत के निकट स्थित एक होटल के सभागार में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
वहां से प्रदेश अध्यक्ष बस्ती सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। दौरे के दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।
तैयारी बैठक में जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यक्रम, स्वागत व्यवस्था, बैठक स्थल और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, विरेंद्र कुमार, शालिनी मिश्र, शिवानी सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सत्येंद्र पांडेय, प्रदीप निषाद, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, श्रुति अग्रहरि, शशी कपूर चौधरी तथा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
