दक्षिण दिल्ली में जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मांडी-जौनापुर रोड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

बिधूड़ी ने लोकसभा में कई बार यह मुद्दा उठाया था और केंद्र सरकार से सड़क को एनएचएआई के अधीन करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 200 फुट निर्धारित है, जबकि मौके पर यह महज 30 फुट है। इस कारण यहां लंबा जाम लगता है, जिसका असर फरीदाबाद-गुरुग्राम और महरौली-गुरुग्राम रोड पर भी पड़ता है।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।