बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव में सोमवार की सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमित शर्मा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़ा भाई चंदन शर्मा है। दोनों कन्हैया शर्मा के पुत्र बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देर तक कहासुनी में बदलता रहा। इसी दौरान आक्रोशित होकर चंदन ने देसी कट्टा निकाला और अमित के जबड़े के नीचे सटाकर गोली दाग दी। गोली लगने से अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोनवर्षा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।