आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2026 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को आठ वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
दूसरी सूची में वार्ड नंबर छह से तलविंदर सिंह, वार्ड आठ से सुखवंत कौर, वार्ड 13 से अंजू सेठी, वार्ड 14 से राम जायसवाल, वार्ड 17 से बिंदु बाला गर्ग, वार्ड 19 से ललित मोहन, वार्ड 26 से सतविंदर कौर और वार्ड 34 से नरेंद्र भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
जरनैल सिंह ने कहा कि आप पूरी मजबूती और रणनीति के साथ चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चंडीगढ़ की जनता उसके कुशासन से परेशान है और इस बार बदलाव चाहती है। पार्टी का लक्ष्य चंडीगढ़ को बेहतर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाना है।
आप चंडीगढ़ के प्रधान विजय पाल सिंह और प्रेम गर्ग ने दूसरी सूची जारी होने पर खुशी जताई और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करेंगे और दावा किया कि इस बार नगर निगम में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी।
