हावड़ा से धनबाद जा रही 12339 कोलफील्ड एक्सप्रेस के इंजन में मंगलवार शाम तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ट्रेन पानागढ़ स्टेशन पर घंटों तक खड़ी रही। इंजन से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, कोलफील्ड एक्सप्रेस हावड़ा से धनबाद जा रही थी। मंगलवार शाम इंजन में तकनीकी खराबी आने से अफरातफरी मच गई। इंजन से धुआं निकलता देख ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत फैल गई।

ट्रेन पानागढ़ स्टेशन पर घंटों तक खड़ी रही। इसके बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।